Search This Blog

FAMOUS STATUES

                  विश्व की चुनिंदा विशाल प्रतिमाएं




1.    स्टेचू  ऑफ लिबर्टी , अमेरिका   ( Statue of Liberty )
             

            स्टेचू  ऑफ लिबर्टी की पहचान दुनिया भर में किसी से भी छुपी हुई नहीं है | न्यूयार्क में स्थित दुनिया भर के कला प्रेमियों का दिल जीत चुकी यह प्रतिमा आधारशिला मिला कर कुल 305  फुट ऊँची है | अगर आप इसके ऊपर चढ़ कर खूबसूरत नजारों  का लुफ्त उठाना चाहतें हैं तो इसके लिए आपको 354  सीढ़ियां  चढ़नी होंगी | इस मूर्ति को को अमेरिकन क्रांति के दौरान फ़्रांस और अमेरिका की दोस्ती के प्रतीक के रूप में 1886 में फ़्रांस ने अमेरिका को भेंट की थी | 






2. विशाल बुद्ध की प्रतिमा , लेशान (चीन)   (Leshan Gaint Buddha) 


    
       चीन के दक्षिण में स्थित प्रान्त सिचुआन के शहर लेशान में मिनजियांग, दादु और किंग्यी नदी के संगम पर स्थित पत्थरों पर बनाई गई दुनिया की सबसे विशाल बुद्ध की प्रतिमा गई | तांग वंश ( 618-907 ) के शासनकाल में बनाई गई इस मूर्ति को तैयार होने में करीब 90 साल लग गए | यह आश्चर्य की बात है कि करीब 233 फीट ऊँची इस प्रतिमा को सन 2008 में सिचुआन में आये भूकंप से भी किसी प्रकार की हानि नही हुई | 
                      

 3.  क्राइस्टो रेडेंटोर , ब्राजील ( Cristo Redentor )


                             ब्राजील के रियो डी जेनेरो में  कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित करीब 130 फीट ऊँची और 635 टन वजनी ईसा मसीह की यह मूर्ति पूरी दुनिया में न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए पवित्र धार्मिक स्थल है बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों के विशेष आकर्षण का भी केंद्र है | सन 1922 से 1931 के मध्य बनाई गई इस मूर्ति का निर्माण मजबूत कांक्रीट और सोपस्टोन से हुआ है | इस स्मारक की लागत लगभग 250,000 अमेरिकी डॉलर थी |  12 अक्टूबर 1931 को इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया गया |











 
FAMOUS STATUES FAMOUS STATUES Reviewed by avilakra43 on May 25, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.