Search This Blog

Most famous Hill Stations in India

अद्भुत नैसर्गिक सुंदरता का संगम - प्रमुख भारतीय पहाड़ी इलाके 

1. ऊटी 
 

                           ऊटी  तमिल नाडु के दक्षिण पूर्वी भारत में समुद्रतल 2240 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ बहुत ही खूबसूरत स्थान है | इसके चारों तरफ कई चोटियां हैं जिसमें तमिलनाडु का सबसे ऊँचा क्षेत्र डोडाबेट्टा शामिल है | यह दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है | जब आप ऊटी में भ्रमण करते हैं तो यहाँ की वास्तुकला तथा कुछ इमारतों के डिजाइन को देखकर पुराने समय में पहुँच जाते हैं | ऊटी चाय और कपडे उद्योग के लिए प्रसिद्ध है | यहाँ से निकटतम हवाई अड्डा कोयम्बटूर है | यह देशी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है | शहर की भीड़ भाड़ से दूर कुछ दिन आराम से छुट्टियां बिताने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है | खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे , घने जंगल , पहाड़ी चोटियां , झरने और चाय के बागान पर्यटकों का मन मोह लेते हैं |

 2.  गंगटोक 
                               गंगटोक भारत के उत्तर पूर्व में 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सिक्किम की राजधानी है | यह शहर पारम्परिकता एवं आधुनिकता का मिश्रण है | यहाँ के मठ , स्तूप और प्राकृतिक सुंदरता यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं | इस शहर से पूरी कंचनजंघा की श्रेणियों को देखा जा सकता है | यहाँ वर्ष भर वर्षा होती रहती है इस कारन यहाँ का मौसम हमेशा सुहाना रहता है | यहाँ सोने के गुम्बद वाले दो स्तूप हैं जिसमे १०८ प्राथना चक्र हैं | यहाँ के पर्यटन स्थलों में हनुमान टोक , मृग विहार चिड़िया घर , ताशी व्यू प्वाइंट , सोमगो झील  अदि जगह शामिल है | यहाँ बौद्ध धर्म की महायान शाखा से सम्बंधित पुस्तकों और दुर्लभ पांडुलिपियों का विश्व का विशालतम संग्रह मौजूद है | 

3.  दार्जिलिंग 
                              दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के कोलकाता से 491 किलोमीटर उत्तर में स्थित है | यहाँ के टाइगर हिल से माउन्ट एवेरेस्ट को देखा जा सकता है | यहाँ पर आकर आप ट् वाय ट्रेनों में सफर का लुफ्त उठा सकतें हैं | दार्जिलिंग की यात्रा का एक खास आकर्षण चाय के बागान हैं | बर्फ से ढकें सुन्दर पहाड़ो का दृश्य बहुत ही मनमोहक है | दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को 1999 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूचि में शामिल कर लिया गया था | दार्जिलिंग जाते समय रास्ते में जंगल और सुन्दर नदियों का संगम देखने योग्य है | टाइगर हिल पर ठहरकर समय बिताना यक़ीनन सुकून देने वाला होता है | नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जैसी बहुत आकर्षक जगह है जो मन को मोह लेती है |
Most famous Hill Stations in India Most famous Hill Stations in India Reviewed by avilakra43 on August 27, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.