Search This Blog

HAVELOCK ISLAND (andaman and nicobar island)- heaven in earth

               हैवलॉक द्वीप                            (HAVELOCK ISLAND)


          


       हैवलॉक द्वीप अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और मन को भा जाने वाला बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है | यह अंडमान निकोबार की  राजधानी पोर्ट ब्लयेर के उत्तर - पूर्व में लगभग 38 कि. मी.  दूर स्थित है |
  
            यह द्वीप अनछुये समुद्र तट और अप्रदूषित पर्यावरण की उपलब्धता के साथ ही साथ आरामदेह रिसॉर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराता है |  यहाँ एशिया का दूसरा सबसे लम्बा और मशहूर समुद्र तट राधानगर मौजूद है जहाँ आपको शिविर लगाने की सुविधा आसानी से मिल सकती है साथ ही साथ पर्यटकों के लिए 'डाल्फिन रिसार्ट ' नाम का अतिथि गृह भी उपलब्ध है |  

               इस द्वीप की हरियाली भरा वातावरण शहरी जीवन की भाग दौड़ भरी जिंदगी से बिलकुल ही अलग है |  यहाँ के समुद्र तट के किनारे मैन ग्रोव वृक्ष की खूबसूरत कतारें हर किसी का मन मोह लेने के  काफी है जो इस द्वीप की सुंदरता में चार चाँद लगा देती हैं |
             यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे किसी जन्नत में पहुँच गए हों | यकींन मानिये अपने जीवन में आपको कम से कम एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए |
 
HAVELOCK ISLAND (andaman and nicobar island)- heaven in earth HAVELOCK ISLAND (andaman and nicobar island)-  heaven in earth Reviewed by avilakra43 on August 22, 2018 Rating: 5

1 comment:

  1. Hello,

    I liked your blog very much it is very interesting and I learned many things from this blog which is helping me a lot.

    Thanks a lot!


    Havelock Island Andaman

    ReplyDelete

Powered by Blogger.