Humayun's Tomb
हुमांयू का मकबरा
हुमांयू का मकबरा नई दिल्ली के ' दीनपनाह ' मतलब पुराने किले के पास निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के निकट स्थित है | हुमायु का मकबरा मुग़ल स्थापत्य कला से सम्बंधित है | हुमांयू की मृत्यु शेर मंडल पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी | यह मक़बर उनकी पत्नी हाजी बेगम ने हुमायु की याद में उनकी मृत्यु के लगभग 08 साल बाद बनवाया था | यह विश्व धरोहर घोषित है है , एवं मुग़ल वास्तुकला का प्रथम उदहारण है | इस मकबरे की शैली वही है जिसने ताजमहल को जन्म दिया |
1562 से 1572 के मध्य बना यह मकबरा दिल्ली प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है | यहाँ मुगलों के शाही परिवार के कई सदस्यों को दफनाया गया | वास्तुकार मिराक मिर्जा गियात की छाप इसमें साफ़ देखि जा सकती है | इस जगह पर हमीदा बेगम ( अकबर की मां ) , दारा शिकोह ( शाहजहां का बेटा ) और बहादुर शाह जाफर द्वितीय ( अंतिम मुग़ल शासक ) मकबरा भी है | यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया है | इस मकबरे की देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है | यहाँ भारतीय परंपरा और पारसी शैली की वास्तुकला का संगम देखने को मिलता है |
Humayun's Tomb
Reviewed by avilakra43
on
September 23, 2018
Rating:
Reviewed by avilakra43
on
September 23, 2018
Rating:


No comments: