Search This Blog

FAMOUS Sanctuary and National Parks in India

                                     भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

1.  कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान - मंडला( मध्यप्रदेश)

     मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित इस घने जंगल को सरकार ने संरक्षित कर अभ्यारण्य का रूप दे दिया है | लगभग 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह अभ्यारण्य एशिया के सबसे बेहतरीन जंगलों में गिना जाता है |यहाँ तरह तरह के जीव जन्तु एवं वनस्पतियाँ पाई जाती है पर मुख्य रूप से बाघों के लिए यह बहुत ही प्रसिद्ध है | सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरी हुई यह जगह आपको रोमांच एवं सुकून का अनुभव प्रदान कर देगी |

2. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान - नैनीताल  ( उत्तराखंड)
 
   करीब 1319 वर्ग किलोमीटर में फैला यह पार्क न सिर्फ भारतीयों बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है | इस पार्क में 822 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का बाग संरक्षित क्षेत्र है | इस पार्क में घूमते हुए आप नीलगाय , जंगली सूअर , हिरण , हाथी , भालू, सांभर , चीतल , शेर आदि जीवों को देख सकतें हैं |

3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान  - जोरहाट (असम)

    असम की राजधानी गुवाहाटी से 250 कि.मी.  पूर्व एवं जोरहाट से 97 कि. मी. पश्चिम में स्थित है |यह राष्ट्रीय उद्यान मध्य असम में 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है | इसे युनेस्को ने अपनी धरोहर में शामिल कर रखा है | इस उद्यान में आपको एक सींग वाले गैंडे देखने को मिल जाएंगे |

4. गिर राष्ट्रीय उद्यान -  जूनागढ़ (गुजरात)

      अगर आप शेरों को खुले घूमते हुए देखने का रोमांचकअनुभव चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बिलकुल ही सही है | यह उद्यान 1424 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है |  यहाँ के खूबसूरत जंगलों में आप खूले घूमते शेरों के अलावा सांभर , तेंदुए एवं अन्य जानवर भी देख सकतें हैं| 

5.बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान - मैसूर ( कर्नाटक )


    कर्नाटक में स्थित बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान सन 1973 में एक टाइगर  रिजर्व  के रूप  में  स्थापित  किया गया  था |    यह  उद्यान  घने  पहाड़ों  एवं  यहाँ  पाये  जाने  वाले  विभिन्न  प्रकार  के जीव  जंतुओं के  लिए पूरे  देश में  प्रसिद्ध  है  |  इस  उद्यान  का  कुल क्षेत्रफल  874  वर्ग  किलोमीटर  है |  भारत  की  कई तरह की लुप्तप्राय प्रजातियों  के जीवों का यह घर  है |
FAMOUS Sanctuary and National Parks in India FAMOUS Sanctuary and National Parks in India Reviewed by avilakra43 on June 06, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.